विद्यालय में खेलते समय गिरा छात्र, हुई मौत

सलेमपुर
विद्यालय में खेलते समय गिरा छात्र, हुई मौत

– नगर के एक निजी स्कूल में 11वीं मे पढ़ाई करता था आयुष
– मां बाप का इकलौते संतान था आयुष,
– बेटे का शव देख मा पिता का रो रो कर हुआ बुरा हाल

—–। एक निजी विद्यालय का छात्र शुक्रवार दोपहर विद्यालय के ग्राउंड मे खेलते समय अचानक जमीन पर गिर पड़ा। बच्चों के शोर मचाने पर विद्यालय के लोगों ने आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के जयराम कौड़ियां गांव निवासी नारायण का इकलौता पुत्र आयुष कुमार (16) प्रतिदिन की भांति शुक्रवार को वो विद्यालय पढ़ने आया। शुक्रवार दोपहर गेम पीरियड के समय आयुष अपने अन्य साथियों के साथ ग्राउंड मे खेलने चला गया। खेलते समय अचानक आयुष जमीन पर गिर पड़ा। जिसे देख उसके अन्य साथियों ने शोर मचाया। विद्यालय के स्टाफ आयुष के पास पहुंचे तो देखा कि उसकी तबियत नाजुक है आयुष को तत्काल विद्यालय के निजी वाहन से सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने आयुष को मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल से आयुष के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। मृत्यु अवस्था मे इकलौते बेटे आयुष को देखकर मां और पिता ने खुद का संयम रोक नहीं सके और उनका रो रो कर बुरा हाल है
दिलीप भारती की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!