बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट
बोकारो में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, 24 अधिकारियों की नई पोस्टिंग
बोकारो पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी जिलादेश संख्या 1393/2026 के तहत कुल 24 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करते हुए अगले आदेश तक नई जगह पर पदस्थापित किया गया है। सभी को 24 घंटे के अंदर नव पदस्थापन स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।जारी आदेश के अनुसार पु०नि० नित्यानंद महतो को पुलिस केंद्र बोकारो से पु०नि० सह थाना प्रभारी बेरमो, पु०नि० रोहित कुमार सिंह को बेरमो से बीटीपीएस, पु०नि० संजय कुमार को सेक्टर-4 से माराफारी, पु०नि० ममता कुमारी को पुलिस केंद्र से बीएस सिटी, पु०नि० विक्रांत कुमार को पुलिस केंद्र से सेक्टर-6, पु०नि० नितिश कुमार को यातायात से सेक्टर-4, पु०नि० सुदामा कुमार दास को बीएस सिटी से सेक्टर-12 और पु०नि० अरविन्द कुमार को साइबर थाना से बेरमो अंचल भेजा गया है।वहीं पु०नि० सुभाष चंद्र सिंह को सेक्टर-12 से चास मु० अंचल, पु०नि० अनिल कच्छप को साइबर थाना से गोमिया अंचल, पु०नि० संगीता को सेक्टर-06 से चन्दनकियारी अंचल, पु०नि० सुषमा कुमारी को पुलिस केंद्र से यातायात, पु०नि० पिंकु कुमार यादव को बीटीपीएस से साईबर थाना और पु०नि० मो० आजाद खाँ को माराफारी से साईबर थाना में पदस्थापित किया गया है।
इसके अलावा पु०अ०नि० मनीष कुमार-02 को थाना प्रभारी दुगदा से ओपी प्रभारी बोकारो झरिया, पु०अ०नि० अमन कुमार को हरला थाना से थाना प्रभारी दुगदा, पु०अ०नि० राहुल कुमार राम को नावाडीह थाना से ओपी प्रभारी कथारा, पु०अ०नि० श्रीनिवास कुमार सिंह को ओपी प्रभारी बोकारो झरिया से थाना प्रभारी चन्द्रपुरा, पु०अ०नि० अमरजीत कुमार सिंह को टास्क फोर्स बोकारो से ओपी प्रभारी अमलाबाद, पु०अ०नि० आवेन्द्र कुमार साव को सेक्टर-4 थाना से ओपी प्रभारी भोजुडीह, पु०अ०नि० उदय शंकर शर्मा को चीराचास थाना से ओपी प्रभारी बनगडिया, पु०अ०नि० अनिल लिण्डा को बीएस सिटी थाना से थाना प्रभारी नावाडीह, पु०अ०नि० मुकेश दयाल सिंह को चास थाना से थाना प्रभारी पेंकनारायणपुर और पु०अ०नि० शशिकान्त ठाकुर को पेंकनारायणपुर थाना से मकोली टीओपी में नई जिम्मेदारी दी गई है।