निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का होगा आयोजन

निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का होगा आयोजन

विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे मरीजों की जांच

 

स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 20 सितंबर रविवार को परशुराम धर्मशाला मचकुंड रोड धौलपुर मे निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा आयोजन समिति इंकलाब सिंडिकेट के अनुसार शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है इसमें हड्डी एवं जोड़ रोग, हृदय रोग तथा श्वास एवं छाती रोग से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे
शिविर में पीएफटी, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, आंखों की जांच, ईसीजी एवं वजन की जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी
अनुपम तिवारी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें

रवि तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!