चुनावी रंजिश में गाड़िया लोहारों को धमकाने का आरोप

चुनावी रंजिश में गाड़िया लोहारों को धमकाने का आरोप, थाने में दी तहरीर, नगर निकाय चुनाव का परिणाम आने के बाद गाड़ियां लोहार को लगातार डराया और धमकाया जा रहा है यहां से भगाने तक की धमकी दी जा रही है।

राजाखेड़ा। नगर निकाय चुनाव में वोट नहीं देने की रंजिश को लेकर हारे हुए प्रत्याशी द्वारा गाड़िया लोहार समाज के लोगों को धमकाने और परेशान करने का आरोप लगा है।

पीड़ितों ने बताया कि वे गरीब लोग हैं, लोहा-लंगड़ का काम कर अपना गुजारा करते हैं। चुनाव के बाद से उन्हें लगातार डराया धमकाया जा रहा है।

इस संबंध में पीड़ितों ने राजाखेड़ा थाने में लिखित में प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!