गायब हुई नाबालिक लड़की को उधम सिंह नगर पुलिस ने बरामद कर अपने परिजनों के सुपुर्द किया।

गायब हुई नाबालिक लड़की को उधम सिंह नगर पुलिस ने बरामद कर अपने परिजनों के सुपुर्द किया।

 

आज दिनांक 14/11/2022 को कॉलर मोहम्मद याकूब जिला पंचायत सदस्य सरवरखेड़ा थाना कुंडा ने थाने पर सूचना दी कि ग्राम सरवरखेड़ा निवासी मोहम्मद फुरकान की 6 वर्षीय नाबालिक पुत्री बानिया जो राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरवरखेड़ा में कक्षा एक में पढ़ती हैं ,आज स्कूल से कहीं गायब हो गई हैं, सूचना पर थानाध्यक्ष थाना कुंडा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे , स्कूल प्रशासन तथा बालिका के परिजनों से जानकारी कर बालिका की तलाश की गई कुछ समय पश्चात उक्त बालिका स्कूल से लगभग आधा किलोमीटर दूर अपनी सहेली आलिया के घर पर मौजूद मिली ,दोनों बालिकाओं से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वह पानी पीने के लिए स्कूल से बाहर आई थी, तथा पानी पीने के बादअपनी सहेली के साथ उसके घर चली गई थी ,श्रीमान क्षेत्राधिकारी काशीपुर महोदय द्वारा भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली गई, बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया ,पुलिस बल के द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही व बालिका का तुरंत पता लगाने पर स्थानीय जनता एवं संभ्रांत नागरिकों द्वारा थाना कुंडा पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की गई, श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय व थानाध्यक्ष महोदय द्वारा स्कूल के प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ को हिदायत की गई कि स्कूल में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों की सुरक्षा पुख्ता करें , स्कूल का गेट स्कूल की छुट्टी होने के पश्चात ही खोलें तथा बच्चों के पानी पीने की व्यवस्था स्कूल के अंदर करें ,सीडब्ल्यूसी टीम के सदस्यों को भी घटना से अवगत कराया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट by Ramraja Sharma ( U.S नगर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!