तेज रफ्तार बेकाबू बाइक, सड़क के सहारे खड़ी फॉर्च्यूनर कार से टकराई

Riport By-चुन्नीलाल धाकड़

बयाना-भरतपुर स्टेट हाइवे पर हरनगर गांव के समीप एक तेज रफ्तार बेकाबू बाइक सड़क के सहारे खड़ी फॉर्च्यूनर कार से टकराने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया है। फॉर्च्यूनर कार कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शेरसिंह सूपा की है।

हांलाकि घटना के वक्त वे कार में मौजूद नहीं थे। घायल बाइक सवार युवक बयाना थाना क्षेत्र के गांव चकबीछी बीरमपुरा निवासी हरिओम धाकड़ (24) पुत्र भरत धाकड़ है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शेरसिंह सूपा आगामी दिनों में होने वाली विशाल भागवत कथा और सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों के सिलसिले में हरनगर गांव के पास भरतपुर रोड के सहारे बनाए जा रहे मैदान पर गए थे। जहां उनकी कार सड़क के किनारे खड़ी हुई थी।

इसी दौरान भरतपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आई बेकाबू बाइक उनकी कार से जा टकराई। अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि बाइक सवार युवक बीरमपुरा में मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। जो गांव से अपनी बाइक की सर्विस कराने बयाना आ रहा था। हादसे के बाद घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से बयाना सीएचसी में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!