उतरी मधुबनी पंचायत में कचरा प्रसंस्करन इकाई की रखी गई आधारशिला

Riport By-संतोष पाण्डेय

संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र के पंचायतो गांवों को स्वच्छ बनाने में कचरा उठाव को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम के तहत शुक्रवार को उतरी मधुबनी पंचायत के भीखू दास पोखरा के समीप कचरा प्रसंस्करण इकाई निर्माण के लिए मुखिया सह मुखिया संघ प्रखण्ड अध्यक्ष रवि सिंह के द्वारा कचरा प्रसंस्करण इकाई के निर्माण के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आधारशिला रखी गयी। मुखिया ने बताया कि स्वच्छता अभियान को उतरी मधुबनी पंचायत को सरकार के द्वारा चिनिहत किया गया हैं।बहुत जल्द पंचायत के सभी वार्डो के गांवों में ठेला पर घर घर से कचरा का उठाव किया जाएग। इस दौरान पीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव व तकनीकी सहायक नितेश कुमार ने बताया कचरा प्रसंस्करण इकाई के निर्माण में सात लाख तीस हजार रुपये की लागत आयेगी । मौके पर बीसी महेश कुमार,उप मुखिया शशि महतो,वार्ड सदस्य रामेश्वर ठाकुर,ग्रामीण उमाशंकर मिश्र ,सुरेश सिंह सहित आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!