Riport By-अनिल कुमार बित्थरिया
खेरागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला तुलसी की गढ़ी में गुरुवार दोपहर करीब4:00 बजे से लापता युवती का शव घर से 100 मीटर की दूरी पर गांव के नजदीक कुएं में मिला है, बताया जा रहा है वर्षा (16) पुत्री बहादुर सिंह खेरागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला तुलसी की घड़ी निवासी है जो कि गुरुवार दोपहर करीब4 :00 बजे से घर से गई थी जिसके बाद शुक्रवार रात्रि में उसका शव गांव के नजदीक ही खुद के कुएं में मिला है जहां शव मिलने के बाद परिजनों में सनसनी फैल गई पिता का कहना है कि हमने पहले ही कुएं में देखभाल कर ली थी वहां नहीं थी। घटना के बाद थाना खेरागढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गयीं और घटना की जानकारी ली है वही शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएन हॉस्पिटल आगरा भेजा है। मामले में थाना अध्यक्ष खेरागढ़ राजीव कुमार ने बताया अभी मामले की तहकीकात की जा रही है परिजनों के द्वारा दी गई तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी परिजनों का कहना है बेटी का मर्डर हुआ है। मृतक वर्षा के पिता के किसान है। जब वर्षा के साथ अनहोनी हुई तब उसका परिवार खेत में काम कर रहा था। मौके पर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन सत्यजीत गुप्ता भी पहुंचे।
भजनों की तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज कर लिया गया है मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है यह हत्या है या खुदकुशी जांच के बाद पता चलेगा।