रिपोर्ट by – सन्दीप मिश्रा
प्रतिशोध वेब सीरीज का लिया गया ऑडिशन
शहर के बीट ब्रेकर डांस एकेडमी में प्रतिशोध वेब सीरीज का ऑडिशन लिया गया। ऑडिशन कास्टिंग डायरेक्टर सूर्या ठाकुर ,शिवांक सिंह अभिषेक पांडे और एक्टर मकसूद खान ने लिया ऑडिशन में मेल फीमेल सभी के लिए ऑडिशन रहा और ऑडिशन कोऑर्डिनेटर सूरज सिंह बिसेन रहे इस अवसर पर बहुत सारे युवा कलाकारों ने भाग लिया । कई सारे अभिनेता अभिनेत्रियों ने इसमें हिस्सा लिया अपने सुनहरे भविष्य की तमन्ना दिल में लिए हुए सैकड़ों की तादाद में कलाकारों ने ऑडिशन में अपनी किस्मत को आजमाया आने वाले 12 जनवरी को दूसरे ऑडिशन के बाद पता चलेगा कि किस्मत किसके ऊपर मेहरबान है और किसका चयन आने वाली वेब सीरीज में होगा। यह विशुद्ध रायबरेली के कलाकारों के द्वारा निर्मित वेब सीरीज होगी अभिषेक पांडे कास्टिंग डायरेक्टर सूर्या ठाकुर शिवांक सिंह और मकसूद खान ने आए हुए सभी कलाकारों का उत्साह वर्धन किया एवं उनको सुनहरे भविष्य की कामना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया । सूरज सिंह बिसेन ने कहा कि हम सभी कलाकारों का पूरा सहयोग करेंगे। अभिषेक पांडे ने आह्वान किया कि आने वाले 12 जनवरी को होने वाले ऑडिशन में अधिक से अधिक व्यक्ति ऑडिशन में हिस्सा ले । ताकि शहर की छुपी हुई प्रतिभा को सामने लाया जा सके और रायबरेली की पुरानी पहचान को वापस लाया जाए।