रिपोर्ट by – वीर बहादुर सिंह
नन्हे मुन्ने बच्चों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस,, राबर्ट्सगंज में धर्मशाला रोड स्थित हेलो किड्स प्ले स्कूल में देश का 74वा गणतंत्र दिवस मनाया गया साथ ही बसंत पंचमी त्योहार को भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां नन्हे मुन्हे बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे राष्ट्र गान, सरस्वती बंदना तथा नृत्य प्रस्तुत कर वहा उपस्थित सभी अतिथिगढ़ का मन मोह लिया। विद्यालय प्रबंधक चंद्र प्रकाश सिंह ने बच्चो को बधाई संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।इस दौरान विद्यालय में बच्चों को कई तरह के गिफ्ट भी बांटे गए तथा मिठाई भी खिलाई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सदर अविनाश कुशवाहा तथा नेशनल हॉस्पिटल के डायरेक्टर लोकपति सिंह तथा आईसीआईसीआई डायरेक्ट के ऑनर रवि प्रकाश सिंह उपस्थित रहे और बच्चों को बधाई संदेश देते हुए गणतंत्र दिवस के बारे में जानकारी दी। उन्होने बच्चो को बताया की आज हम सभी देश का 74 वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। 26 जनवरी के दिन ही भारत में संविधान लागू हुआ था। संविधान सभी देशवासियों को उनके अधिकारों और कत्तर्व्य से रू-ब-रू कराता है। भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। इसे तैयार होने में 2 साल 11 महीने और 18 दिनों का समय लगा। इसे बनाने में डॉ भीमराव अंबेडकर की सबसे अधिक भूमिका रही। यही कारण है कि उन्हें भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है।
संविधान पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करता है। इसके साथ ही यह सभी नागरिकों को कानून के सामने एक समान होने का अधिकार भी देता है। 26 जनवरी को हर साल राजपथ पर भव्य समारोह का आयोजन किया जाता है जिसमें सभी देशवासी बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं। इस अवसर पर देश के राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और राजपथ पर भारत की विविधता की झलक झांकियों के रूप में दिखाई देती है। अंत में 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट के साथ ही गणतंत्र दिवस का उत्सव समाप्त हो जाता है।
आशा है गणतंत्र दिवस पर देश के गौरव के विषय में जानकारी प्राप्त कर आपको लाभ हुआ होगा। आप सभी ने इतने ध्यान से मुझे सुना इसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। इन्ही शब्दों के साथ मैं अपनी वाणी को विराम देती हूं। एक बार फिर आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
इस कार्यक्रम को विद्यालय प्रबंधक चंद्र प्रकाश सिंह , शिक्षिकाएं पूजा सिंह अंजलि, मीनू तथा रजनी अग्रहरी ने संचालित किया इस दौरान अभिभावक ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाया।