बैरागढ पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को त्वरित कार्यवाही कर किया गिरफ्तार

Riport By-साहिल

वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन मे महिला संबंधी अपराधो की रोकथाम व महिला संबंधी अपराधियो की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है ।

इसी तारतम्य मे दिनाँक 11.02.23 को पीडिता ने थाना बैरागढ उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि अरूण खटक जो पीडिता के पति की परचूने की दुकान पर समान लेने आता था जिसको अपनी बातों में बहला फुसलाकर शादी करने के बहाने मण्डीदीप रायसेन रहने लगा ।

तत्पश्चात आरोपी द्वारा किसी अन्य महिला को लेकर चला गया था पीडिता ने थाने आकर बताया कि आरोपी अरूण खटक पिता मुकेश खटक उम्र 24 वर्ष नि. ग्राम लसुडिया भामा तहसील नरसिंहगढ जिला राजगढ हाल आनंदपाल का किराए का मकान इन्द्रानगर मण्डीदीप रायसेन दूसरी महिला के साथ रहने लगा है, आरोपी अरूण खटक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 57/23 धारा 366, 376(2)(एन) कायम किया गया ।

प्रकरण महिला संबंधी गंभीर प्रकृति का होने से वरिष्ठ अधिकारीयों के आदेश के पालन मे तत्काल त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर आज दिनाँक 12.02.23 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

गिरफ्तार आरोपी – अरूण खटक पिता मुकेश खटक उम्र 24 वर्ष नि. ग्राम लसुडिया भामा तहसील नरसिंहगढ़ जिला राजगढ हाल आनंदपाल का किराए का मकान इन्द्रानगर मण्डीदीप रायसेन ।

सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी बैरागढ डी.पी. सिह, उनि भगवत धुर्वे, प्रियंका राय, सउनि शैलेंद्र सिंह, प्र.आर. मनीष, इमरान, मुकेश आर. अर्जुन, मआर. पूनम की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!