बलिया न्यूज़
डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर प्रभुनाथ सिंह पत्रकार आर 9 भारत बलिया
बैरिया। एसडीएम बैरिया आत्रेय मिश्र की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आवासों के आवंटन व भूमि विवाद के मामले छाए रहे।कुल 14 मामलों में मात्र दो का ही निस्तारण हो सका। 12 मामले सम्बंधित विभागों को कारवाई के लिए भेज दिया गया। गोपालपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत मुरलीछपरा,उदईछपरा निवासी श्रीभगवान यादव तथा उसी गांव के दिव्यांग सर्वजीत यादव ने शिकायत किया कि पात्र होने के बावजूद उन्हें प्रधानमंत्री आवास नही दिया जा रहा है। वशिष्ठनगर निवासी विजय यादव ने एडीओ पंचायत के खिलाफ शिकायत किया कि उन्होंने जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद अपात्रों को सरकारी आवास देने के प्रकरण की जांच नही की गई है। मझौवां निवासी गीता सिंह ने दुबेछपरा के कन्हई ब्रह्म के स्थान पर कटान रोधी कार्य कराने की मांग की है।सूर्यनाथ यादव निवासी शिवपुर ने भूमि विवाद का मामला उपजिलाधिकारी के समक्ष रखा।वहीं बृजबिहारी श्रीवास्तव निवासी बैजनाथपुर के प्रकरण में उपजिलाधिकारी ने एसएचओ राजस्व निरीक्षक व नायब तहसीलदार का टीम गठन कर समस्या के समाधान का निर्देश दिया। इस मौके पर सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।