बैरिया आने पर पुनम सिंह को लोंगो द्बारा भयब्य स्वागत।

बलिया न्यूज
डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर प्रभुनाथ सिंह पत्रकार आर 9 भारत बलिया
बैरिया आने पर पुनम सिंह को लोंगो द्बारा भयब्य स्वागत।

बैरिया। नगर पंचायत बैरिया में चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई हैं। नगर पंचायत बैरिया की अध्यक्ष का सीट महिला के लिए आरक्षित हैं। इस सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी पूनम सिंह पत्नी हरेराम सिंह उर्फ हरि सिंह का रविवार को बैरिया पहुचने पर भव्य स्वागत किया गया। चिरइया मोड़ पर उनके स्वागत में खड़े लोंगो का हुजूम गांजे बाजे के साथ उनका स्वागत किया। पूनम सिंह ने चिरइया मोड़ पर सबसे पहले श्री हनुमान जी के मंदिर पर माथा टेका इसके रामलोचन पुरी की मठिया पर माथा टेकने के बाद बैरिया तिराहे पर स्व0 ठाकुर मैनेजर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने बैरिया के बुढ़वा शिव मंदिर के साथ ही आधा दर्जन मंदिरों में माथा टेका। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मै बैरिया नगर पंचायत के जनता जनार्दन की सेवा करने के लिए मैदान में उतरी हूं। मैं बगैर किसी भय के इस क्षेत्र के जनता जनार्दन के मान सम्मान के लिए लड़ती रहूंगी। जनता ने मुझे सेवा का अवसर दिया तो इस नगर पंचायत को पूर्वांचल का सबसे विकसित नगर पंचायत बना दूंगी। पूनम सिंह ने कहा कि जनता ने जो सम्मान मुझे दिया हैं उसके लिये सदैव आभारी रहूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!