फर्जी मैरिज ब्यूरो खोलकर करोड़ों की ठगीं करने के पांच फरार आरोपी गिरफ्तार

फर्जी मैरिज ब्यूरो खोलकर करोड़ों की ठगीं करने के पांच फरार आरोपी गिरफ्तार

लाखों रुपये लेकर ज्यादा कीमत का सामान देने का झांसा देकर करते थे ठगी

बिना रजिस्ट्रेशन के फर्जी मैरिज ब्यूरो खोलकर करोड़ों की ठगी करने वाले 5 इनामी बदमाशों को कैथवाड़ा थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। आरोपी शादी के लिए पैसे लेकर ज्यादा कीमत का सामान शादी में देने का झांसा देकर लम्बे समय से कर रहे थे ठगीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार
विगत 7 फ़रवरी को जुबैर, साजिद और शेर मोहम्मद ने थाने में शिकायत देते हुए बताया कि, जमील निवासी पालड़ी थाना कामां इनके घर आया। उसने बताया कि, तुम्हें अपनी दोनों बहनों की शादी करनी है। वह सस्ते में दोनों बहनों की शादी करवा देगा। इसके लिए उन्हें 2 लाख 82 हजार रुपये देने होंगे। शादी में वह बाइक घर का सारा सामान और 70-70 हजार रुपये नकद भी देंगे। अगर उन्हें शादी करवानी है तो, नीमला गांव आकर सेकुल से मिल लेना।दोनों लड़कियों की शादी के लिए सेकुल को पैसे दे दिए गए। सेकुल ने खुद को जमील का रिश्तेदार बताया था। उन्होंने कहा की 8 मई को दोनों लड़कियों की शादी करवा देंगे। 6 फ़रवरी को पुलिस ने सेकुल के घर छापा मारा। जहां से काफी पैसा जब्त किया गया। साथ ही करोड़ों रुपये का हिसाब किताब लिखे रजिस्टर जब्त किए गए। मामले मे थाना पुलिस द्वारा फरार चल रहे आरोपी जैकम, असरु, नसरु, आजाद और शब्बीर को गिरफ्तार किया गया है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!