लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से,जिला प्रशासन की ओर से नोवामुंडी में साइकिल रैली का आयोजन।

लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से,जिला प्रशासन की ओर से नोवामुंडी में साइकिल रैली का आयोजन।

 

नोआमुंडी – लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से नोवामुंडी में साइकिल रैली का आयोजन किया गया।साइकिल रैली नोवामुंडी थाना से शुरू होकर नोवामुंडी कॉलेज पहुँची। साइकिल रैली में पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त कुलदीप चौधरी, डीडीसी संदीप कुमार मीना, चाईबासा के एसडीओ अनिमेष रंजन, जगन्नाथपुर के एसडीओ मुकेश मछुआ, पश्चिमी सिंहभूम के सहायक कलेक्टर श्रुतिराज लक्ष्मी सहित काफी संख्या में नोवामुंडी कॉलेज के छात्र- छात्राएं शामिल हुए।
नोवामुंडी कॉलेज पहुँचने पर छात्राओं द्वारा परंपरागत हो नृत्य के साथ अतिथियों के स्वागत के बाद कॉलेज के सेमिनार हॉल में प्राचार्य डॉ मनोजित विश्वास द्वारा सभी को बुके और फलदार पौधा प्रदान किया गया। प्राचार्य ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त कुलदीप चौधरी को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी एक गणतांत्रिक देश के नागरिक हैं।वोट डालना हम सभी नागरिकों की अपनी जिम्मेदारी है। प्रत्येक मतदाता अपने मत का प्रयोग करें। मतदान करना समाज, राज्य और देश के लिए आवश्यक है।अपने मत का प्रयोग बिना किसी भय और लालच के करना चाहिए। उन्होने जानकारी देते हुए कहा कि जिला प्रशासन चुनाव आयोग के निर्देश पर शत प्रतिशत मतदान के लिए सभी तरह की तैयारियां कर रही है। उन्होंने उपस्थित सभी को मतदान के प्रति शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नोवामुंडी के बीडीओ अनुज बान्डो, सीओ नोवामुंडी मनोज कुमार ,टाटा स्टील के एडमिन हेड दीपक श्रीवास्तव, कॉलेज के शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारी , छात्र- छात्राओं सहित नोवामुंडी बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!