जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी ने ली ब्लॉक स्तरीय विभागीय और पुलिस अधिकारियों की बैठक

जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी ने ली ब्लॉक स्तरीय विभागीय और पुलिस अधिकारियों की बैठक

 

भरतपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव और एसपी मृदुल कच्छावा ने मंगलवार को बयाना पंचायत समिति परिसर स्थित वीसी कक्ष में बयाना विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक स्तरीय विभागीय और पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी अमित यादव ने सभी अफसरों को आपसी समन्वय से काम करते हुए चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मतदान प्रक्रिया में सहयोग करने के साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ाने, जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेने, लोगों को मतदान का महत्व बताने आदि के संबंध में दिशा निर्देश प्रदान किए गए। कलेक्टर ने साफ शब्दों में कहा कि चुनाव कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी मृदुल कच्छावा ने चुनाव के दौरान कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद रहकर डयूटी को अंजाम देने को कहा। इस दौरान एडिशनल एसपी बृजेंद्र सिंह भाटी, सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम राजीव शर्मा, बयाना सीओ अमर सिंह मीणा, रूपवास सीओ श्वेता पाठक, तहसीलदार विनोद कुमार मीना, बीसीएमओ डॉ धर्मेंद्र चौधरी, डिस्कॉम एक्सईएन विवेक शर्मा, सीबीईओ रामलखन खटाना, आबकारी विभाग के पीओ जगदीश प्रसाद, सीडीपीओ जितेंद्र जिंदल समेत बयाना और रूपवास सर्किल के थाना प्रभारी मौजूद रहे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!