पाटन:पलामू
पाटन छतरपुर के विधायक पुष्पा देवी के पिता एवं पूर्व सांसद मनोज कुमार भुइया के ससुर का हुआ आकस्मिक निधन से परिवार में शोक की लहर। विधायक पुष्पा देवी के पिता रघुवीर भुइया पाटन के ग्राम कुन्दरी के निवासी थे उनका उम्र लगभग 70 वर्ष हो चुका था फिर भी वे स्वस्थ थे लेकिन अचानक दो तीन दिन पूर्व उन्हें स्वस्थ्य संबंधित परेशानी हुई जिसके बाद उन्हें राँची रिम्स में भर्ती करवाया गया अचानक इलाज के दौरान ही उनकी हालत गंभीर हो गई और दिल का दौरा पड़ने के कारण शनिवार को रात्रि करीब 11:45 बजे उनका निधन हो गया। इस घटना से विधायक पुष्पा देवी एवं उनके पति पूर्व सांसद मनोज कुमार भुइया काफी आहत हैं पुष्पा देवी की रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है, जानकारी मुताबिक रघुवीर भुइया के सिर्फ चार लड़की ही हैं उनका कोई लड़का नहीं है जिसमें सबसे बड़ी बेटी पाटन छतरपुर के वर्तमान विधायक पुष्पा देवी ही हैं शेष तीन बहन इनसे छोटी हैं,रघुवीर भुइया ने अपने चारो लड़कियों की शादी कर चुके थे। रघुवीर भुइया वनविभाग में नौकरी करते थे जो फरवरी 2014 में रिटायर किए थे तब वे अपने पैतृक निवास कुन्दरी में ही रहते थे जैसा की ग्रामीणों के द्वारा बताया गया की वे बहुत ही व्यवहार कुशल व्यक्ति थे उनके अचानक निधन से पुरे गाँव में सन्नाटा पसरा हुआ है गम का माहौल है। अब परिवार में उनके चार लड़कियों के अलावा उनकी पत्नी भगमनियां देवी रह गई हैं। मौके पर पूर्व सांसद मनोज कुमार भुइया, पाल्हे पंचायत के मुखिया हित नारायण सिंह, सगुना पंचायत के मुखिया अखिलेश सिंह, किसुनपुर पंचायत के मुखिया पति उमेश सिंह, पाटन भाजपा प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह,भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री पिंकी विश्वकर्मा, जिला महिला मोर्चा महामंत्री सुजाता कुंवर, जिला महिला मोर्चा मिडिया प्रभारी निलम देवी, जेएएम के प्रखंड अध्यक्ष उमाकांत सिंह, सुनिल पाण्डेय, इन्दल सिंह, राजेन्द्र राम, नागेंद्र राम, देवनाथ राम अन्य काफी लोग मौजूद थे।