जिला बैठक में विद्या भारती के लक्ष्य को केंद्र में रखकर किया चिंतन सामूहिक व समग्र चिंतन सफलता का मूल मंत्र

बारां दि.19 जनवरी 2025
जिला बैठक में विद्या भारती के लक्ष्य को केंद्र में रखकर किया चिंतन सामूहिक व समग्र चिंतन सफलता का मूल मंत्र – झा
बारां – समाज में अनुशासन और सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए पांच परिवर्तन आवश्यक है पांच परिवर्तन के पांच आयाम पर्यावरण संरक्षण,सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्व का बोध व नागरिक कर्तव्य समाज को नई दिशा देगा तथा विद्या भारती के लक्ष्य पूर्ति के लिए भी सहायक सिद्ध होगा।यह उद्गार विद्या भारती शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय चिंतन बिंदु क्रियान्वयन कार्यकर्ता बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में नवीन कुमार झा प्रांत निरीक्षक ने प्रकट किया।इस अवसर पर उन्होंने विद्या भारती का लक्ष्य एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति को केंद्रक रखकर कहा कि सफलता के लिए समय-समय पर सामूहिक व समग्र चिंतन आवश्यक है तथा चिंतन के अनुरूप उत्तम योजना बनाकर कार्यकर्ता प्रयत्न करें। विद्या भारती के जिला सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तीन सत्रों में संपन्न बैठक में नवीन कुमार झा,महावीर प्रसाद गौतम जिला प्रभारी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक राधेश्याम गर्ग ने विद्यालय गुणवत्ता,पूर्व छात्र,मातृभाषा,कौशल विकास,आचार्य विकास,अभिभावक प्रबोधन,समाज जागरण कार्यक्रम, विद्यारंभ संस्कार, समर्पण निधि एवं कार्यकर्ता विकास आदि विषयों पर चर्चा की। बैठक में प्रांत टोली जिला कार्यकारिणी एवं जिले में विद्या भारती द्वारा संचालित सभी आदर्श विद्या मंदिर व स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन विद्यालयों के अध्यक्ष,सचिव तथा प्रधानाचार्य ने भाग लिया। मंच का परिचय अशोक कुमार योगी जिला मंत्री ने करवाया तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार राठौर ने प्रकट किया। देहदानी भामाशाह अरोड़ा का किया सम्मान इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के सदस्य भामाशाह सतीश अरोड़ा को देहदान की घोषणा करने पर विद्या भारती के अधिकारियों ने प्रतीक चिन्ह श्रीफल शोल देकर सम्मानित किया।
पंकज राठौर