महाकुंभ में श्रद्धा की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का पिचूना से दूसरा जत्था प्रयागराज रवाना

उच्चैन (भरतपुर )
20 जनवरी 2025

महाकुंभ में श्रद्धा की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का पिचूना से दूसरा जत्था प्रयागराज रवाना

प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 के दूसरे चरण में ग्राम पिचूना से एल आर एल ग्रुप ऑफ कॉलेज के तत्वाधान में कॉलेज निदेशक पंडित भूदेव प्रसाद शर्मा एवं केदार नाथ शर्मा के द्वारा 60 श्रद्धालुओं के दूसरे जत्थे की निःशुल्क बस को हरी झंडी दिखाकर एवं प्रत्येक यात्री का माला पहनाकर कर रवाना किया गया इस पावन यात्रा में प्रत्येक यात्री को महाकुंभ मेले की यात्रा एवं भोजन व रहने की व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है समाजसेवी केदार नाथ शर्मा ने बताया कि यह यात्रा दूसरे चरण के स्नान के संदर्भ में उपलब्ध कराई गई है एवं आगे इस महाकुंभ में होने वाले प्रत्येक स्नान पर भी निःशुल्क बस यात्रा उपलब्ध कराई जाएगी इस अवसर पर समस्त लाला परिवार पंडित रामभरोसी शर्मा विजेंद्र शर्मा चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट दिलीप कुमार शर्मा लॉ कॉलेज भरतपुर छात्रसंघ अध्यक्ष युगल किशोर शर्मा नीटू शर्मा विष्णु शर्मा डॉ सार्थक शर्मा चिराग शर्मा लक्ष्य हेतांश शर्मा लोकी राम मुकेश बघेल दौलत तोता राम लच्छो बघेल आदि ग्रामवासी मौजूद रहे

उच्चैन से संवाददाता
यतेंद्र कटारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!