पीएम आवास योजना (शहरी)-2.0 हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू

पीएम आवास योजना (शहरी)-2.0 हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू

देवरिया, (सू0वि0), 10 फरवरी। उप जिलाधिकारी सदर/परियोजना अधिकारी डूडा देवरिया ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)-2.0 के तहत भारत सरकार ने यूनिफाइड वेब पोर्टल लॉन्च किया है। इसका लिंक https://pmaymis.gov.in/PMAYMIS2_2024/PmayDefault.aspx है। आवेदक केवल ऑनलाइन माध्यम से इस पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इसके माध्यम से लाभार्थी अपने आवेदन की स्थिति को वास्तविक समय में ट्रैक करने की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
योजना के तहत विधवाओं, अविवाहित महिलाओं, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों, ट्रांसजेंडर्स, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, अन्य कमजोर एवं वंचित वर्गों, सफाई कर्मियों, पीएम स्वनिधि योजना से लाभान्वित स्ट्रीट वेंडरों, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जुड़े विभिन्न कामगारों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिकों, तथा झुग्गी/चॉल निवासियों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत आवासों को तेजी से पूरा कराने के लिए 12 माह या उससे कम समय में निर्माण कार्य पूरा करने वाले लाभार्थियों को ₹10,000 का पुरस्कार स्वरूप अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
यह योजना पूरी तरह से निःशुल्क है। योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए डूडा कार्यालय देवरिया, संबंधित नगर निकाय, या फोन नंबर 9151999220 पर संपर्क किया जा सकता है।
प्रचारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!