थाना लखनपुर की अतिरिक्त भूमि का हुआ सीमाज्ञान।
उप तहसील मुख्यालय लखनपुर स्थित थाने के लिए आवंटित अतिरिक्त भूमि का उपखण्ड अधिकारी नदबई गंगाधर मीणा के निर्देश पर लखनपुर नायब तहसीलदार दीपा यादव द्वारा टीम गठित कर गिरदावल मुनेंद्र सिंह, पटवारी धर्मेन्द्र सिंह, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने थानाधिकारी लखनपुर शैलेन्द्र कुमार की उपस्थिति मे सीमाज्ञान कर के अतिरिक्त भूमि थाने को सुपुर्द की। गौरतलब है की जिला कलक्टर अमित यादव ने खसरा नंबर 2314/925 रकवा 0.44 हेक्टेयर मे से 0.28 हेक्टेयर चारागाह अतिरिक्त भूमि थाने को निशुल्क आवंटन की थी समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर ने बताया की इससे पहले सन् 2018 मे खसरा नंबर 925 रकवा 0.96 हेक्टेयर मे से 0.52 हेक्टेयर चारागाह भूमि का निशुल्क आवंटन के साथ सीमाज्ञान हो चुका था इस मौके पर थानाधिकारी शैलेंद्र कुमार, एएसआई श्रीलाल मीणा, हैड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, पतराम,गोपाल सिंह, भगवान सिंह एवं संवेदक नरेश कुशवाह आदि उपस्थित रहे।
लखनपुर से राहुल डागुर