चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
बरपाली में डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी सह प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

बरपाली/कोरबा- भारतीय आत्म निर्भर प्रबुद्ध संघ,सेपवस संस्था,ग्राम पंचायत और जे.बी.डी. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कटघोरा के संयुक्त प्रायोजकत्व में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक,सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि के साथ की गई। कार्यक्रम के संरक्षक डॉ.प्यारेलाल आदिले प्राचार्य,जे.बी.डी.आर्ट एंड साइंस कॉलेज कटघोरा ने अतिथियों के प्रति स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम का विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत किया।भारत के संविधान की प्रस्तावना के वाचन पश्चात उपस्थित अतिथियों ने बाबा साहेब के जीवन,उनके संघर्ष और भारतीय संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता प्रोफेसर बी.के.पटेल प्राचार्य शासकीय नवीन महाविद्यालय नवागढ़ ने कहा कि- ‘डॉ.अंबेडकर ने समाज के वंचित वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। राष्ट्र निर्माण में डा. अंबेडकर का विशिष्ट योगदान संविधान शिल्पी के रूप में है। अंबेडकर जी की समानता और मानवतावादी विचारधारा तथा उनके कार्य आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।’डा. अंबेडकर के विविध पक्षों पर अनेक वक्ताओं ने विस्तृत प्रकाश डाला जिसमें मुख्य रूप से डॉ.मनहरण अनन्त प्राचार्य शासकीय नवीन महाविद्यालय, जटगा,डॉ.अरविंद कुमार जगदेव सहायक प्राध्यापक,हिंदी शासकीय नवीन महाविद्यालय नगरदा,डॉ.ललित कुमार जांगड़े पूर्व शासकीय अधिवक्ता,उच्च न्यायालय बिलासपुर, डॉ.शिवदयाल पटेल,सहायक प्राध्यापक हिंदी शासकीय नवीन महाविद्यालय बेलतरा,डॉ.मिर्जा विभाग प्रमुख राजनीति विज्ञान शासकीय महाविद्यालय बरपाली,डॉ.संजय कुमार यादव विभाग अध्यक्ष राजनीति विज्ञान शासकीय नवीन महाविद्यालय करतला,श्रीमती वसुंधरा कुर्रे राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षिका शासकीय प्राथमिक शाला सरईसिंगार,डा.बी के डहरिया प्राचार्य शासकीय नवीन महाविद्यालय बिर्रा,रामायण लाल जांगड़े,वरिष्ठ अधिवक्ता कोरबा,डा.अमित कुमार जाटवर,धरम लाल लहरे सेवा निवृत व्याख्याता,श्रीमती अशोका विश्राम सिंह कंवर जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत करतला,पी.पटेल सेवानिवृत प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमान, अमर खांडे ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री फूलसिंह राठिया विधायक,रामपुर विधानसभा क्षेत्र ने कहा कि ‘आज समय आ चुका है डॉ.अंबेडकर के द्वारा लिखित संविधान को देश में पूर्ण रूप से लागू करने का और डॉ.अंबेडकर के कार्यों एवं अवदानों को देश में प्रचारित प्रसारित करने का ताकि उनसे प्रेरणा लेकर हमारे देश की युवा और भारतीय जन विश्व में हमारे देश को अग्रणी बनाने में भूमिका निभा सकें।’ कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर ने कहा कि- ‘डॉ.अंबेडकर उनके विचार एवं कार्य आज देश को पूरे विश्व में अग्रसर करने के लिए कारगर सिद्ध हो रहा है। डॉ.अंबेडकर एक सच्चे राष्ट्रभक्त एवं राष्ट्र नायक थे। उन्हें भारत रत्न ही नहीं विश्व रतन कहा जाना चाहिए।’ कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष साहेब लाल कोसले, सह अध्यक्ष अजीत कुमार सूर्यवंशी, राम किशोर खूंटे ने किया। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन डॉ.मनोज कुमार प्रधान एवं पुरुषोत्तम कुमार आदिले व्याख्याता हिंदी ने किया।अतिथियों प्रति आभार प्रदर्शन आयोजन समिति के संरक्षक डॉ.श्यामलाल कंवर ने किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के संरक्षक फिरत सारथी डायरेक्टर सेपवस संस्था,सचिव रामकुमार मिरी,कोषाध्यक्ष अमर सिंह मधुकर, उत्तरा कुमार टंडन,सरोज कुमार जांगड़े, एवं चंदन कुमार टड़ैइया,भीष्म प्रसाद भारद्वाज,सुनील कुमार कुर्रे,वीरेंद्र कुमार चंदन अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,निरंजन प्रसाद लहरें,बिरेंद्र कुमार किरण,कमलेश मिरि श्रीमती सुमित कंवर,सोनिया सिदार,गोमिका जांगड़े,मंजू मधुकर का विशेष योगदान रहा। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में डॉ.प्यारेलाल आदिले एवं प्रो.बी.के.पटेल द्वारा संपादित पुस्तक ‘महानायक डॉ.भीमराव अंबेडकर:21वीं सदी में उनके विचार एवं दर्शन की प्रासंगिकता’ पुस्तक का विमोचन किया गया जिसमें 25 लेखकों ने अपनी अहम लेखन भूमिका निभाई है। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में लगभग 70 से अधिक शोध प्रतिभागियों ने भाग लिया तथा इस समारोह में 300 से अधिक संख्या में अपार भीड़ देखने को मिला। डॉ.के. एल.टंडन,विभागाध्यक्ष हिंदी स्वर्गीय प्यारेलाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैसमा, की जागृति टीम द्वारा डॉ. अंबेडकर के जीवन वृत्त एवं कार्यों पर आकर्षक प्रस्तुति दिया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा भाषण,कविता पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिन्होंने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शिक्षा,समानता और सामाजिक न्याय के महत्व पर विशेष चर्चा की गई।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना तथा डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित समस्त अतिथि वक्ताओं, लेखकों,प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह,सम्मान पत्र भेंट करके सम्मानित किया गया।अंत में सभी उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।