धूमधाम से हवन पूजन के साथ मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

धूमधाम से हवन पूजन के साथ मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे में रविवार को अक्षय तृतीया के पर्व और भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव को बड़ी धूमधाम के साथ हवन पूजन कर मनाया गया।

 

राजाखेड़ा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पवन उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव राजाखेड़ा ब्राह्मण समाज हर्षौल्लास के साथ मनाता है और प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कस्बे की परशुराम धर्मशाला में हवन कार्यक्रम रख कर समाज के बंधु जोड़े के साथ व स्वयं हवन पूजन कर पूजा पाठ किया गया और इष्ट देव भगवान परशुराम की महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने बढ़चढकर हिस्सा लिया,परशुराम सेवा समिति राजाखेड़ा के पूर्वाध्यक्ष एवं भाजपा नेता दिलीप पाराशर ने बताया कि भगवान परशुराम किसी जाति विशेष के नहीं हैं वो भगवान विष्णु के छठवें अवतार थे वो सर्व समाज के आराध्य देव थे राजाखेड़ा में प्रतिवर्ष विप्रबंधु विधि विधान के साथ हवन पूजन कर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाते हैं

कार्यक्रम में इस दौरान कैलाश चिहार, कालीचरण मुद्गल, मधुसूदन शर्मा, गौरीशंकर उपाध्याय,दिलीप पाराशर, सुनील कौशिक, प्रदीप उपाध्याय, विवेक मुद्गल, राम खिलाड़ी पाराशर, शशिकांत दीक्षित सहित सैकड़ों विप्र बंधु मौजूद थे । ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!