शादी समारोह से लौट रहा बोलेरो पलटी, सात लोग घायल,सभी रिम्स रेफर

बालूमाथ से प्रफुल्ल पांडेय की रिपोर्ट

शादी समारोह से लौट रहा बोलेरो पलटी, सात लोग घायल,सभी रिम्स रेफर

बालूमाथ ।बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र से सटे जबड़ा ग्राम में रविवार की अहले सुबह शादी समारोह से लौट रहा एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया,जिसमें सवार सात लोग घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग सिमरिया में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां सभी का प्राथमिक उपचार डॉक्टर संजय सिदार्थ के द्वारा किया गया । वही सभी की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर किया गया ।घायलों की पहचान अमर गोप 21 वर्ष,पिंकू यादव 22 वर्ष, विकास यादव 20 वर्ष,अमरजीत यादव 20 वर्ष,हरेंदर यादव 17 वर्ष,शिवराज कुमार 24 वर्ष और संदीप कुमार 16 वर्ष के रूप में हुई ।सभी घायल सिकनी थाना चंदवा के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना का कारण ड्राइवर को झपकी लग जाने के कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!