धौलपुर मनियां सी एच सी की सराहनीय पहल
समस्त सीएचसी मनियां परिवार द्वारा MOIC डॉ.यादव के नेतृत्व में कार्यरत सफाई कर्मचारी दिनेश कुमार की बहिन के विवाह के उपलक्ष्य में सप्रेम भेंट राशि 33500 रुपए का किया गया आर्थिक सहयोग ।।
कर्मचारी विगत 5 वर्षों से सीएचसी मनियां पर कार्यरत है जिसकी आर्थिक स्थिति निर्बल होने के कारण सीएचसी प्रभारी ने अपने समस्त कर्मचारियों के माध्यम से स्वयं आगे होकर सहयोग करते हुए एक छोटी सी राशि के माध्यम से सफाई कर्मचारी को दी आर्थिक राहत
जिस पर सफाई कर्मचारी के पूरे परिवार के द्वारा प्रभारी सहित समस्त कर्मचारियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया गया
इस अवसर पर समस्त चिकित्सा अधिकारीयों सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे । ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर