शहींद हलदार भगत की स्मृति में बोकारो के पर्यावरण मित्र वाटिका में रक्त चंदन का पौधा रोपित

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

शहींद हलदार भगत की स्मृति में बोकारो के पर्यावरण मित्र वाटिका में रक्त चंदन का पौधा रोपित

बोकारो :अमर स्वतंत्रता सेनानी शहीद हलधर भगत की स्मृति में रक्त चंदन का दिव्य पौधा उनके जन्म स्थल रांची जिला के चानहो प्रखंड स्थित सीलागाई गांव से स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान के सदस्यों द्वारा लाई गई पवित्र मिट्टी पर बोकारो के पर्यावरण-मित्र चौक स्थित पर पर्यावरण-मित्र वाटिका अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानी स्मृति उद्यान में आज दिनांक 20 मई 2026 को संध्या 5.00 बजे रोपित किया गया । ज्ञात हो कि इस स्वतंत्रता सेनानी स्मृति उद्यान में अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में उनके जन्म स्थल से लाई गई पवित्र मिट्टी पर उनकी याद में अनेकों दिव्य तथा औषधीय पौधों का रोपण किया गया है । संस्थान के महासचिव शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’ ने कहा कि आने वाले बरसात के मौसम में इस उद्यान में अभी और दर्जनों स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पौधों को रोपित किया जाएगा । यह उद्यान बोकारो ही नहीं अपितु पूरे झारखंड के लोगों के दिलों में स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति आदर एवं सम्मान को जागृत करते हुए देशभक्ति की भावना भरेगा ।आज इस कार्यक्रम में शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’, बबलू पांडेय, लक्ष्मण शर्मा, मृणाल कांत चौबे, ललित कुमार, वीरेंद्र चौबे, अभय कुमार गोलू, रोहित सिंह, अनुराग मिश्र सहित कई पर्यावरण प्रहरी उपस्थित हुए ।
भवदीय
शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’
महासचिव
स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!