कमीशन नहीं मिलने पर संवेदक को परेशान करने का आरोप

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

कमीशन नहीं मिलने पर संवेदक को परेशान करने का आरोप

 

बोकारो :बोकारो क्षेत्र में सिंचाई विभाग द्वारा बन रहे चेक डैम निर्माण कार्य को लेकर नया विवाद सामने आया है। संवेदक पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया है कि विभाग के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता गुणवत्ता जांच के नाम पर लगातार कार्य स्थल पर पहुंचकर अनावश्यक दबाव बना रहे हैं।संवेदक का आरोप है कि कमीशन नहीं मिलने के कारण अधिकारियों द्वारा बार-बार कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही है और छोटी-छोटी बातों को लेकर आपत्ति जताई जा रही है। इससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है।वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वे केवल विभागीय मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित कराने के लिए निरीक्षण कर रहे हैं। किसी प्रकार के आरोप निराधार हैं।
इधर मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!