डीजल पेट्रोल का अपव्य रोके :रोशन सिंह लोधा

डीजल पेट्रोल का अपव्य रोके :रोशन सिंह लोधा

दिनांक 25 मई 2026 को धौलपुर जिले में लोधी समाज एवं पीतांबरा भक्त मंडल धौलपुर द्वारा रोशन सिंह लोधा पूर्व सरपंचग्राम रानीपुरा (इंद्रगढ़)एवं पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा मध्य प्रदेश दतिया का भव्य स्वागत सर्किट हाउस पर किया गया रोशन सिंह लोधा ने बताया कि जब देश के यशस्वी एवं कीर्तिमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतवर्ष की आम जनता को संबोधित करते हुए बताया था कि डीजल पेट्रोल के अनावश्यक अपव्यय को रोके पूरे विश्व में चल रहे ऊर्जा संकट को लेकर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कहे वक्तव्य से प्रेरित होकर रोशन सिंह लोधी जन-जन तक पेट्रोल डीजल बचाने की अलख जगाने के लिए साइकिल से पदयात्रा कर रहे हैं उनकी साइकिल यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत हो रहा है और लोगों को डीजल पेट्रोल बचाने की प्रेरणा मिल रही है, दतिया से दिल्ली तक की यात्रा साइकिल द्वारा कर संदेश देना चाहते हैं कि अधिक से अधिक यथा संभव हो सके डीजल पेट्रोल कम से कम खर्च करें, और वैकल्पिक संसाधनों का प्रयोग करें, उनकी यात्रा दिल्ली इंडिया गेट पर जाकर खत्म होगी और वहां पर वे लोगों को इंडिया गेट से पूरे देश के लोगों को डीजल पेट्रोल की बचत के लिए संदेश देंगे, उनके धौलपुर आगमन पर राष्ट्रीय महामंत्री बांकेलाल लोधा, (लोधा लोधी लोध क्षत्रिय महासभा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष धौलपुर राजस्थान), डॉ हेम सिंह लोधा, कैलाशचंद लोधा, लोधी लोध क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष राजकुमार लोधा, मंत्री मुन्नालाल, चेतरामसिंह लोधा भाजपा का शक्ति केंद्र प्रभारी, (लोधा महासभा का जिला मंत्री), सुआ बाग बीलपुर, अतुल कुमार लोधा, नानिकराम लोधा, नवाबसिंह दुध वाले बीलपुर, ओमप्रकाश लोधा, देवीचरन कुशवाह, ठाकुर दास लोधा, प्रभुलाल कुशवाह, दाताराम कुशवाह, मुकेश लोधा मिष्ठान भण्डार सुआबाग, जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल पहाड़िया, भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, पूर्ण कार्य मंत्री नंदकिशोर शुक्ला, जिला संयोजक महिला मोर्चा कल्पना शर्मा, पूजा कुशवाहा, उत्कर्ष जादोंन, कार्तिक लोधा आदि लोग उपस्थित रहे l ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!