रामसिंह का पुरा में अनंगपाल सिंह तोमर व महाराणा प्रताप के बोर्ड का अनावरण एवं भव्य जनसभा आयोजित
जहां कार्यकर्ताओं का पसीना बहेगा, वहां मेरा खून बहेगा – कृष्णा परमार सैंपऊ

dh
राजाखेड़ा चौहान पुरा पंचायत निवासी एडवोकेट श्याम सिंह तोमर ने आगे आने वाले समय में महाराणा प्रताप जी की मूर्ति अनावरण की घोषणा भी की।
श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत (ब्लॉक राजाखेड़ा) द्वारा ग्राम रामसिंह का पुरा में दिल्ली के संस्थापक महाराजा अनंगपाल सिंह तोमर एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के बोर्ड का अनावरण और एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम में भारी संख्या में क्षत्रिय समाज के बुजुर्गों और युवाओं ने हिस्सा लिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ रहे, जिन्होंने फीता काटकर बोर्ड का विधिवत अनावरण किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश सिंह सिकरवार, राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. रघुराज प्रताप सिंह, उत्तर प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी रामेश्वर सिंह तोमर, धौलपुर जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार एवं आगरा जिला अध्यक्ष विश्वास सिंह परमार उपस्थित रहे। संगठन के संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा उन्होंने समाज की एकता पर बल देते हुए कहा जहां श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के कार्यकर्ताओं का पसीना बहेगा, वहां कृष्णा परमार सैंपऊ का खून बहेगा। संगठन का हर एक कार्यकर्ता समाज के मान-सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहेगा कार्यक्रम का सफल मंच संचालन ब्लॉक प्रवक्ता भुपेंद्र सिंह तोमर द्वारा किया गया। इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य आयोजक जिला प्रचारक धर्मेंद्र सिंह तोमर एवं ग्राम रामसिंह का पुरा के समस्त संगठन कार्यकर्ता रहे अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र सिंह चौहान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सत्यभान सिंह तोमर, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोज राघव प्रदेश सलाहकार राजस्थान रिंकू सिंह तोमर, जिला सलाहकार आगरा गौरव चौहान, जिला प्रभारी आगरा राहुल धाकरे जिला महासचिव जयपाल परमार, कृष्णकांत परमार अजय सिकरवार, जिला प्रवक्ता अंकेश तोमर ब्लॉक अध्यक्ष सैंपऊ बंटू सिसोदिया कार्यक्रम की व्यवस्था में सहयोग ब्लॉक महामंत्री अशोक तोमर, ब्लॉक संयोजक बलवीर तोमर, ब्लॉक सचिव रोहित तोमर, ब्लॉक सलाहकार सौरभ तोमर, ग्राम अध्यक्ष रामू तोमर एवं ग्राम उपाध्यक्ष यतेंद्र तोमर का रहा इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जन और ग्रामीण भारी संख्या में मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से मुला सिंह तोमर, जगन्नाथ सिंह तोमर, लाखन तोमर, दीनदयाल तोमर, निहाल सिंह तोमर, मोती सिंह तोमर, उदय सिंह तोमर, बीरी सिंह तोमर, साहब सिंह तोमर, बंटू तोमर, महेश तोमर, श्री कृष्ण तोमर, राजकुमार तोमर, रनछोर सिंह तोमर, भूरी सिंह तोमर, सत्येंद्र सिंह तोमर, पप्पू तोमर, किशन सिंह तोमर, जितेंद्र सिंह तोमर, राजेंद्र सिंह तोमर, राजू तोमर, अजय तोमर, अर्जुन तोमर, रंजीत तोमर सहित सैकड़ों संगठन कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर