दामोदर नदी में डूबने से 14 वर्षीय प्रियांशु गुलाटी उर्फ टुन्नू की मौत

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

दामोदर नदी में डूबने से 14 वर्षीय प्रियांशु गुलाटी उर्फ टुन्नू की मौत

बोकारो DC की लोगों से किया अपील की कहा बच्चों के मां और पिता से अपील है की बच्चें नदी के तरफ ना जाए।

बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो स्थित दामोदर नदी में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां 14 वर्षीय प्रियांशु गुलाटी उर्फ टुन्नू की डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि प्रियांशु घर से अपने दोस्तों के साथ खेलने निकला था. खेलने के बाद वह नदी में नहाने चला गया, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से युवक को नदी से निकालकर नजदीकी सीसीएल के सेंट्रल अस्पताल ढोरी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई. मौके पर बोकारो डीसी अजय नाथ झा, बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ, एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह, बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार एवं बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह भी अस्पताल पहुंचे. इस दौरान बोकारो डीसी ने लोगों से अपील की कि नदी के गहरे पानी की तरफ ना जाएं और साव धानी बरतें. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!