बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
कथारा ओपी पुलिस की कार्रवाई, केस 97/24 के तीन अभियुक्त गिरफ्तार; भेजे गए तेनुघाट जेल
बोकारो जिला के कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
गोमिया थाना अंतर्गत कथारा ओपी कांड संख्या 97/24 के प्राथमिकी अभियुक्तों को पुलिस ने विधि-सम्मत गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोहम्मद यासीन अंसारी, मोहम्मद अजहर अंसारी तथा मोहम्मद मजहर अंसारी के रूप में हुई है। तीनों आसनापानी, कथारा ओपी, थाना गोमिया के रहने वाले हैं।पुलिस ने शुक्रवार, 29 मई 2026 को तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में तेनुघाट जेल भेज दिया है। कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति, ने बताया यह 2024 का मारपीट का मामला था। घटना के बाद से केस कोर्ट में चल रहा था। तीनों आरोपियों के खिलाफ वारंट निकला था। वारंट मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया गया है।”