झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना,जगह – जगह जलजमाव से लोग परेशान

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना,जगह – जगह जलजमाव से लोग परेशान

बोकारो जिला के पेटरवार सहित प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को दिन में झमाझम बारिश हुई। इससे पिछले कई दिनों से गर्मी से बेहाल लोगों को राहत तो मिली लेकिन पेटरवार के कई इलाकों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव से आवागमन प्रभावित रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अच्छी बारिश की जरूरत महसूस कर रहे थे। आज सुबह धूप निकलने के बाद अचानक दिन में मौसम का मिजाज बदल गया। देखते ही देखते ठंडी हवाओं के साथ ही आसमान में बादल छा गए। कुछ देर बाद झमाझम बारिश शुरु हो गई। करीब एक घंटा तेज बारिश की वजह से बाजार में सब्जी बेचने वाले या खरीदने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। बाहर निकले लोगों को पानी से बचने के लिए आसपास की दुकानों की शरण लेनी पड़ी। बरसात से रघुनाथपुरम लीला जानकी रोड, केवट टोला, बाजार जाने वाले मार्ग एवं कई जगहों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। बारिश बंद होने के बाद भी कई जगहों पर पानी लगा रहा। इससे आवागमन करने वालों को दिक्कत तो का सामना करना पड़ा। लोगों को गर्मी से तो राहत मिली लेकिन जलजमाव से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!