मुन्ना कॉलोनी के रेहना वाली माता मंदिर पर भागवत कथा पूर्णाहुति,भव्य भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

मुन्ना कॉलोनी के रेहना वाली माता मंदिर पर भागवत कथा पूर्णाहुति,भव्य भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

 

राजाखेड़ा।नगर के मुन्ना कॉलोनी स्थित रेहना वाली माता मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर रविवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और धर्मलाभ प्राप्त किया।मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा श्रवण कर रहे थे।कथा की पूर्णाहुति के बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारों के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता निभाई।
मंदिर के महंत सतीश भगत ने बताया कि रेहना वाली माता की असीम कृपा से मंदिर निर्माण के पहले से ही श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग और माता रानी के आशीर्वाद से यह धार्मिक परंपरा निरंतर जारी है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार आयोजन होते रहेंगे।आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं अन्य व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की गईं। संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!