#विवाहिता_की_संदिग्ध_मृत्यु : भरतपुर जिले में नदबई क्षेत्र के गगवाना गांव में एक 25 वर्षीय विवाहिता करिश्मा पत्नी विवेक द्वारा अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी जीवन लीला समाप्त करली गई। गांव में घटित हुई इस दुखद घटना से अफरातफरी मच गई। मृत विवाहिता करिश्मा की शादी साल 2022 में विवेक से हुई थी। घटना के बाद से ही परिवार में शोक व्याप्त हो गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार विवाहिता रोजाना की तरह परिवार के साथ भोजन करने के बाद छत पर बने अपने कमरे में सोने चली गई। रात में हवा चलने के कारण उसका पति विवेक कमरे के बाहर ही लेटा हुआ था लेकिन कुछ समय बाद जब वह कमरे के अंदर सोने पहुंचा तो करिश्मा को फंदे से लटका देख उसके होश उड़ गए। पति के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर जमा हो गए। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जाने सहित श*व को अपने कब्जे में लेकर मृतका के पीहर पक्ष को सूचित किया गया।
मृतका के पिता बाछरैन निवासी ओमप्रकाश द्वारा दी गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष द्वारा लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और मांग पूरी न होने पर पति विवेक सहित अन्य ससुरालजनों द्वारा उसकी ग*ला दबा*कर ह*त्या करने के बाद मामले को आ*त्म ह*त्या का रूप देने के लिए श*व को फं*दे पर ल*टका दिया गया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी गई और श*व का राजकीय जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
रिपोर्टर राहुल डागुर शाहपुर लखनपुर