बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
मजदूर समस्याओं का समाधान सर्वोपरि – के एन त्रिपाठी, सीसीएल सीएमडी से राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की वार्ता
आज 3 जून 2026 को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की सीसीएल सीएमडी नीलेंदु सिंह के साथ परिचयात्मक बैठक हुई। बैठक में पूर्व मंत्री एवं इंडियन नेशनल माइंस वर्कर फेडरेशन के अध्यक्ष के एन त्रिपाठी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।सीसीएल मुख्यालय में आज राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ और सीसीएल प्रबंधन के बीच अहम बैठक हुई। मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर यूनियन ने सीएमडी के सामने अपनी बात रखी।बैठक में सीसीएल रीजनल समिति के सभी पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष और क्षेत्रीय सचिव मौजूद थे। रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह ने सीएमडी को मजदूरों की समस्याओं से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी में पीने के पानी की सप्लाई ठीक से नहीं हो रही। सिविल विभाग ने एनुअल मेंटेनेंस का टेंडर पूरे सीसीएल में किया है, लेकिन मजदूरों को लाभ नहीं मिल रहा। पेंशन के हकदार नहीं होने वाले मजदूरों से भी 2% राशि काटी गई जो वापस नहीं हुई।यूनियन ने बताया कि संडे ड्यूटी का पेमेंट नहीं हो रहा, क्षेत्रों में डॉक्टर की कमी है, बच्चों के लिए स्कूल बस की व्यवस्था नहीं है। कथारा कोलियरी में कोयला और ओबी डंपिंग में आग लगी हुई है। रीजनल अध्यक्ष बी एन पांडे ने मेडिकल रेफर प्रक्रिया सरल करने की मांग की।सीसीएल सीएमडी नीलेंदु सिंह ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक में रीजनल कोषाध्यक्ष पंकज दुबे, मुख्यालय सचिव आरपी सिंह, मिथिलेश दुबे, रजरप्पा क्षेत्रीय अध्यक्ष अख्तर आजाद, कुजू अध्यक्ष सुनील सिंह, कथारा अध्यक्ष मोहम्मद वकील अंसारी, पिपरवार सचिव सतीश पांडे, अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति, बड़कासायल सचिव बच्चन पांडे, अध्यक्ष खजांची राम, गिरिडीह सचिव ऋषिकेश मिश्रा, बी एंड के सचिव उदय प्रताप सिंह, संजय सिंह, ढोरी सचिव मंगरा उरांव, जेया आलम, अनिल चौबे, एसके दुबे, देवकांत शर्मा, अशोक कुमार ओझा, जोगेंद्र सोनार, हरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, जे एन पांडे, बसंत मुंडा, मुमताज अहमद, प्रदीप पांडे, सोनू पांडे, कुलदीप कुमार, पाजू महतो समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।