#नेताओं_का_क्रिकेट_प्रेम : भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र में गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम द्वारा कलसाडा गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया तथा इस अवसर पर वैर विधायक बहादुर सिंह कोली द्वारा की गई बोलिंग पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बैडम द्वारा बैटिंग करके प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।
WhatsApp Unknown 2026-06-05 at 10.34.42 AM
राज्यमंत्री ने कहा कि खेल बेहद आवश्यक हैं क्योंकि इनसे खिलाड़ियों में टीम भावना का विकास होता है। राज्यमंत्री ने कहा कि गांवों में परंपरागत रूप से खेलों का हमेशा से बड़ा महत्व रहा है लेकिन आधुनिकता के इस दौर में अब युवाओं को खेलों के तकनीकी पक्षों को भी सीखने की जरूरत है। राज्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को जिला स्तर से राज्य स्तर तक बेहतरीन प्रशिक्षण उपलब्ध करा रही है।
राज्यमंत्री ने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी दी जा रही है। राज्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वह अपनी पसंद के अनुसार खेल का चयन कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करें, जिसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। गांव में आयोजित हो रही क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मैदान पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर राहुल डागुर शाहपुर लखनपुर