महायज्ञ के लिए प्रचार रथ रवाना, घर-घर पहुंचेगा निमंत्रण।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

महायज्ञ के लिए प्रचार रथ रवाना, घर-घर पहुंचेगा निमंत्रण।

बोकारो :श्री श्री 108 शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ के सफल आयोजन को लेकर प्रचार अभियान शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को जीएम बंगला परिसर से प्रचार रथ को कथारा क्षेत्र के पूर्व महाप्रबंधक संजय कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।प्रचार रथ बेरमो अनुमंडल के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों का भ्रमण कर महायज्ञ की तिथियों, धार्मिक महत्व और आयोजन संबंधी जानकारी लोगों तक पहुंचाएगा। महायज्ञ समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे अंतराल के बाद क्षेत्र में इतने बड़े धार्मिक आयोजन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। प्रचार रथ के माध्यम से श्रद्धालुओं से आयोजन में सहयोग का भी आह्वान किया जा रहा है। समिति के अनुसार 108 शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक अवसर होगा। प्रचार रथ घर-घर पहुंचकर श्रद्धालुओं को महायज्ञ में शामिल होने का निमंत्रण देगा। इस मौके पर, अजय कुमार सिंह, आशीष चक्रवर्ती, गोविंद यादव, पवन कुमार सिंह, देवनारायण यादव, सूर्यकांत त्रिपाठी, पवन नायक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!