बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
उपायुक्त के निर्देश पर बोकारो में बड़ी कार्रवाई, सेंट जेवियर स्कूल के पास अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर 6 जून 2026 शनिवार को बोकारो जिला के बीएस सिटी थाना क्षेत्र में अवैध बालू खन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। पथरकट्टा चौक से राम मंदिर जाने वाले मुख्य पथ पर सेंट जेवियर स्कूल के पास चलाए गए छापेमारी अभियान में अवैध रूप से बालू ले जा रहा एक ट्रैक्टर को मौके पर पकड़कर जब्त किया गया।बोकारो में अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए प्रशासन एक बार फिर सख्त हुआ है। उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर आज सुबह बीएस सिटी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान खान विभाग और पुलिस बल संयुक्त रूप से मौजूद रहे।छापेमारी अभियान पथरकट्टा चौक से राम मंदिर जाने वाले मुख्य पथ पर सेंट जेवियर स्कूल के समीप चलाया गया। इसी दौरान एक ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू का परिवहन करता हुआ पकड़ा गया। वाहन को तत्काल जब्त कर विधिवत प्रक्रिया के बाद बीएस सिटी थाना को सुपुर्द कर दिया गया।
इस अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू और खान निरीक्षक अजय कुमार महतो के साथ पुलिस बल की टीम मौजूद थी। अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन और बालू तस्करी पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। प्रशासन का कहना है कि जिले में प्राकृतिक संसाधनों की अवैध लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पकड़े गए वाहन के मालिक और चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अन्य संदिग्ध वाहनों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।उपायुक्त के निर्देश के बाद जिला प्रशासन लगातार अवैध खनन माफियाओं पर शिकंजा कस रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध बालू परिवहन में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।”