बेरमो में पल्स पोलियो कार्यक्रम को लेकर टास्क फोर्स की बैठक, 28 जून से शुरू होगा अभियान

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

:बेरमो में पल्स पोलियो कार्यक्रम को लेकर टास्क फोर्स की बैठक, 28 जून से शुरू होगा अभियान

 

 

:बोकारो जिले के बेरमो प्रखंड सभागार में आज पल्स पोलियो कार्यक्रम को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने की।बेरमो में बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। 28 जून 2026 को सभी बूथों पर पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। 29 और 30 जून को छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी।बैठक में कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। बीडीओ मुकेश कुमार ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को समय पर तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया। बैठक में एमओआईसी, बीपीएम, बीईओ, एलएस और विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने कहा कि अभियान के दौरान एक भी बच्चा छूटे नहीं, इसके लिए माइक्रो प्लानिंग और निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों और आंगनबाड़ी सेविकाओं को सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!