पुलिस_कार्यवाही : भरतपुर जिले में गहनौलीमोड थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “नशा मुक्त अभियान” के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को अवैध गांजे सहित गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार 7 जून को चम्बल पाईपलाईन (खानुवा) के पास एक बाइक पर सवार तीन युवको को रुकवाकर उनकी तलाशी लेने पर उनसे काले व भूरे रंग का डंटल व पत्तीदार मादक पदार्थ गांजा बरामद होने एवं वैध दस्तावेज नहीं होने पर 3 आरोपियों केशवसिंह (21) पुत्र घनश्याम, शिवशंकर (19) पुत्र उदलसिंह और रवि कुमार (22) पुत्र यादराम निवासी जोतरौली, रूदावल को 1 किलोग्राम 95 ग्राम अवैध मादक पदार्थ, मोबाइल एवं बाइक सहित गिरफ्तार किया गया है।
रिपोर्टर राहुल डागुर शाहपुर लखनपुर