बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
बेरमो में SIR को लेकर बैठक, 20 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन
बोकारो : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर 35-बेरमो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में तैयारी तेज हो गई है। सोमवार 8 जून 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई बोकारो जिले के बेरमो में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 20 जून से 29 जुलाई तक घर-घर सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार ने सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर सहयोग की अपील की है।बैठक में बताया गया कि 20 से 29 जून तक बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। 30 जून से 29 जुलाई तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण होगा। 29 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होगी। 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति ली जाएगी और 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। 35-बेरमो विधानसभा में कुल 3 लाख 31 हजार 663 मतदाता हैं। बीएलओ द्वारा की गई मैपिंग के अनुसार 2 लाख 51 हजार 817 यानी 75.93% मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है। 79 हजार 846 मतदाता अभी अनमैप्ड हैं और 48 हजार 220 के विवरण में विसंगतियां पाई गई हैं। बीएलओ घर-घर जाकर नोशनल नंबर देकर स्टीकर चिपकाने का काम कर रहे हैं।
प्रशासन ने सभी दलों से बीएलओ-2 और बीएलए-2 की सूची जल्द उपलब्ध कराने और सत्यापन कार्य में सहयोग करने की अपील की है।