भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस को झटका,एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन।

भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस को झटका,एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन।

मोदी के 12 वर्ष के नेतृत्व में सशक्त हुआ भारत,कांग्रेस की नीतियों से जनता निराश….भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा।

 

राजाखेड़ा। क्षेत्र की राजनीति में रविवार को उस समय हलचल मच गई, जब करीब एक दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। ग्राम जगमोहन का पुरा स्थित मान सिंह की मड़ैया पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीरजा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत विश्व पटल पर एक सशक्त और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर विभिन्न वर्गों के लोग भाजपा की विचारधारा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित हैं और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की नीतियों के कारण गरीब, शोषित और वंचित वर्ग उपेक्षा का शिकार रहा।भ्रष्टाचार और कुशासन से निराश होकर लोग भाजपा की विचारधारा को अपना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राजाखेड़ा क्षेत्र में भी जनता अब विकास और सुशासन की राजनीति को समर्थन दे रही है।स्थानीय विधायक पर अप्रत्यक्ष टिप्पणी करते हुए नीरजा शर्मा ने कहा कि वर्षों तक जनता को केवल आश्वासन मिले, लेकिन क्षेत्र को अपेक्षित विकास नहीं मिल सका। बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे आज भी बरकरार हैं।भाजपा नेता राजा भईया ने कहा कि कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता का विश्वास लगातार कम हुआ है। यही कारण है कि कांग्रेस के परंपरागत समर्थक भी भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब केवल वादों की राजनीति नहीं, बल्कि विकास और परिणाम चाहती है।इस अवसर पर विजेंद्र तोमर, रामप्रकाश तोमर, जय सिंह तोमर, रामनरेश तोमर, उदय सिंह, श्रीकृष्ण, मुन्नालाल, राजवीर, शंकरलाल, विनोद गुर्जर, पप्पू तोमर एवं रामनिवास तोमर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम में भाजपा नेता राजा भईया, नाहिला मंडल अध्यक्ष जयवीर सिंह, राजाखेड़ा मंडल अध्यक्ष सत्यम गुप्ता, हरिसिंह गुर्जर, कुमर सिंह, रामखिलाड़ी पाराशर, करन सिंह सिकरवार, केशव गुर्जर, विनोद तोमर, रविशंकर शर्मा, बसंत ठाकुर, रामू सिकरवार, एदल सिंह तोमर, राजू तिवारी, अशर्फी सिंह, लक्ष्मण लोधा, बंटी सरपंच, राजन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!