खैराचातर में जनता दरबार आयोजित,पूर्व जिला परिषद सदस्य बिमल जायसवाल ने सुनी जनसमस्याएं

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

खैराचातर में जनता दरबार आयोजित,पूर्व जिला परिषद सदस्य बिमल जायसवाल ने सुनी जनसमस्याएं

 

बोकारो जिला के खैराचातर मे 14 जून 2026 रविवार को आयोजित जनता दरबार में कसमार,पेटरवार एवं जरीडीह प्रखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर पहुंचे। जनता दरबार में पूर्व जिला परिषद सदस्य बिमल जायसवाल ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर उनके समाधान का आश्वासन दिया।
जनता दरबार में सड़क, पेयजल,बिजली,राशन कार्ड, पेंशन,आवास योजना,शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को लोगों ने प्रमुखता से रखा। बिमल जायसवाल ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना है।इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों तक लोगों की समस्याओं को पहुंचाने तथा शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराने की बात कही। जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने अपनी बात सीधे रखने का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया।बिमल जायसवाल ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता दरबार के माध्यम से कसमार, पेटरवार एवं जरीडीह क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सीधे सुनने का अवसर मिला। जो भी समस्याएं हमारे संज्ञान में आई हैं, उन्हें संबंधित विभागों के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद लगातार बना रहे, इसी उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!