जारंगडीह के स्वामी विवेकानंद स्कूल में चोरी का प्रयास, चोरों ने तोड़ी वायरिंग, ग्रामीणों में आक्रोश

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

जारंगडीह के स्वामी विवेकानंद स्कूल में चोरी का प्रयास, चोरों ने तोड़ी वायरिंग, ग्रामीणों में आक्रोश

 

jh

बोकारो जिले के कथारा स्थित जारंगडीह के स्वामी विवेकानंद स्कूल में शनिवार रात चोरों ने ताला तोड़कर घुसपैठ की और स्कूल की विद्युत वायरिंग को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है। बोकारो के जारंगडीह में एक बार फिर स्कूल को निशाना बनाकर चोरों ने दुस्साहस किया है। स्वामी विवेकानंद स्कूल में घुसे चोरों की मंशा शादी समारोह के बाद बचे सामान को ले जाने की थी। लेकिन संयोग रहा कि स्कूल में रखा करीब 50 हजार रुपये का राशन पहले ही हटा लिया गया था,जिससे बड़ा नुकसान टल गया।स्कूल के सचिव श्याम बिहारी सिंह ‘दिनकर’ ने सीएसआर के तहत बने एक कमरे को निजी इलेक्ट्रिशियन अनवर हुसैन को उनके पारिवारिक कार्यक्रम के लिए दिया था।अनवर हुसैन के बेटे और बेटी की सगाई 10 और 12 जून को इसी कमरे में हुई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्होंने सफाई कर चाबी लौटाने की बात कही थी। 14 जून 2026 रविवार सुबह जब अनवर हुसैन स्कूल पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो चोरों ने स्कूल की वायरिंग को उखाड़कर पूरी तरह नष्ट कर दिया था। पंखा और अन्य सामान चोरी होने से बच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय युवा नेता सैयद मोहम्मद इरशाद मौके पर पहुंचे और बोकारो थर्मल थाना को जानकारी दी। सूचना पर एसआई गार्दी बानरा पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रोजेक्ट इंजीनियर ई एंड एम निखिल कुमार से क्षतिग्रस्त वायरिंग को जल्द ठीक कराने की मांग की है, ताकि स्कूल की पढ़ाई बाधित न हो। मौके पर एस. कुमार, अनवर हुसैन, मोहम्मद तसलीम,मोहम्मद असलम, मोहम्मद रिजवान सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि स्वामी विवेकानंद स्कूल पूरे गांव की सार्वजनिक संपत्ति है। रात में ताला तोड़कर घुसना और वायरिंग को नष्ट करना बेहद शर्मनाक है।वहीं सैयद मोहम्मद इरशाद,स्थानीय युवा नेता ने कहा यह कृत्य बेहद निंदनीय है। स्वामी विवेकानंद स्कूल गांव की धरोहर है,बच्चों के भविष्य का मंदिर है। चोरों ने रात में ताला तोड़कर अंदर घुसकर वायरिंग को पूरी तरह उखाड़ दिया।अगर राशन का सामान यहां होता तो 50 हजार का नुकसान हो जाता। हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और स्कूल की सुरक्षा के लिए रात्रि गश्त बढ़ाई जाए। साथ ही प्रोजेक्ट इंजीनियर से आग्रह है कि वायरिंग को जल्द ठीक कराया जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

बाइट : स्थानीय युवा नेता सैयद मोहम्मद इरशाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!