सत्यलोक संस्था का स्थापना दिवस एवं सत्यलोक क्वीज चैंप 3.0 पुरस्कार वितरण संपन्न. पोलैंड से आए अतिथि ने कि सराहना

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

सत्यलोक संस्था का स्थापना दिवस एवं सत्यलोक क्वीज चैंप 3.0 पुरस्कार वितरण संपन्न. पोलैंड से आए अतिथि ने कि सराहना

 

सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में पिछले लगभग 23 वर्षों से सक्रिय सत्यलोक संस्था का स्थापना दिवस तथा सत्यलोक क्वीज चैंप 3.0 के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बचपन प्ले स्कूल,बोकारो जिला के गोमिया हजारी में हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।उल्लेखनीय है कि सत्यलोक क्वीज चैंप 3.0 प्रतियोगिता का आयोजन 07 जून 2026 को गोमिया इंटर कॉलेज में किया गया था, जबकि इसके विजेताओं को संस्था के स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में स्थानीय पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति, समाजसेवी सफरोज जी, गुलाब चंद्र जी, अभय दुबे, शब्बीर अहमद तथा विशेष अतिथि के रूप में पोलैंड से पहली बार सत्यलोक के कार्यक्रम में शामिल होने आए भरत सिंह उपस्थित रहे। भरत सिंह पिछले कई वर्षों से पोलैंड में रह रहे हैं, कई सामाजिक कार्यों में मदद के साथ क्षेत्र के दो बच्चों की शिक्षा का खर्च भी वहन कर रहे हैं। उन्होंने पहली बार संस्था के जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों को प्रत्यक्ष रूप से देखा और संस्था की गतिविधियों की सराहना की।समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने सत्यलोक संस्था द्वारा शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं क्षेत्रीय विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने मिलकर क्षेत्र के समग्र विकास,युवाओं के बेहतर भविष्य तथा समाज के कल्याण हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार महतो, सचिव राजेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष शमीम कुरैशी सहित सभी स्वयंसेवकों एवं सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों की भी सक्रिय सहभागिता रही।सत्यलोक परिवार ने कार्यक्रम हेतु स्थल उपलब्ध कराने के लिए बचपन प्ले स्कूल के संस्थापक, विद्यालय प्रबंधन, सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी शुभचिंतकों, सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

(1) रंजीत शाह प्रोजेक्ट हेड सत्यलोक एनजीओ

(2) भारत प्रसाद सदस्य सत्यलोक एनजीओ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!