बेरमो में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला ले जा रहे 2 पिकअप जब्त, 5 टन कच्चा कोयला बरामद

बोकारो सेब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

बेरमो में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला ले जा रहे 2 पिकअप जब्त, 5 टन कच्चा कोयला बरामद

एंकर : CISF की सतर्कता से एक बार फिर अवैध कोयला परिवहन का भंडाफोड़ हुआ है। CISF ने बी.एण्ड के. एरिया के कारो क्षेत्र में छापेमारी कर दो महिन्द्रा पिकअप वाहन और लगभग 5 टन कच्चा कोयला जब्त किया है।बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला माफियाओं पर CISF ने शिकंजा कसा है। 12 जून 2026 की रात विश्वसनीय सूचना के आधार पर उप कमाण्डेंट गारा अभिलाष के निर्देश पर विशेष टीम बनाकर औचक चेकिंग और गश्ती अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व समवाय प्रभारी निरीक्षक एस.आर. नायक ने किया। गश्ती के दौरान सुबह करीब 3 बजे कारो माइंस से सुभाषनगर बस्ती की ओर जाने वाले मार्ग पर दो महिन्द्रा पिकअप वाहन संदिग्ध अवस्था में मिले। पंजीयन संख्या JH01GJ3397 और JH01DE9933 वाले ये वाहन CISF दल को देखकर भागने लगे।जवानों ने पीछा कर कारो मोड़ के पास दोनों वाहनों को रोक लिया। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। तलाशी में प्रत्येक वाहन से लगभग 2.5 टन कच्चा कोयला बरामद हुआ। कुल 5 टन कोयला जब्त किया गया।
CISF ने CCL प्रबंधन से संपत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त कर दोनों वाहनों और कोयले को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए बेरमो थाना को सुपुर्द कर दिया है। गश्ती दल में निरीक्षक एस.आर. नायक, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, अमित कुमार, प्रधान आरक्षक ए.के. ठाकुर, आरक्षक अतुल कुमार सहित अन्य जवान शामिल थे।CISF का कहना है कि औद्योगिक परिसंपत्तियों की सुरक्षा और कोयला चोरी रोकने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!