अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व संत मरियम आवासीय विद्यालय में विशेष योग प्रशिक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व संत मरियम आवासीय विद्यालय में विशेष योग प्रशिक्षण

मेदिनीनगर। संत मरियम आवासीय विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व छात्रों के लिए विशेष योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय में विद्यार्थियों को नियमित रूप से योगाभ्यास कराया जाता है, किंतु अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर इस बार विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षक राजीव शरण ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन एकाग्र तथा जीवन संतुलित रहता है। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाती है। कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए योग अत्यंत आवश्यक है और विद्यालय में इसे नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!