जारंगडीह छठ घाट पर बनेगा सूर्य मंदिर,शिव शक्ति क्लब ने किया भूमि पूजन

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

जारंगडीह छठ घाट पर बनेगा सूर्य मंदिर,शिव शक्ति क्लब ने किया भूमि पूजन

बोकारो जिला के जारंगडीह दामोदर नदी छठ घाट परिसर में शुक्रवार 19 जून 2026 को सूर्य मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। शिव शक्ति क्लब 16 नंबर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।बोकारो के जारंगडीह छठ घाट परिसर में आज ऐतिहासिक दिन रहा। शिव शक्ति क्लब 16 नंबर की पहल पर सूर्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन शिव मंदिर 16 नंबर के मुख्य पुजारी प्रकाश पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कराया गया।जारंगडीह छठ घाट पर विगत 4 दशकों से लगातार छठ महापर्व का आयोजन किया जा रहा है। पहले 16 नंबर के लोगों द्वारा और अब शिव शक्ति क्लब के तत्वाधान में व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की जाती रही है।कई वर्षों से विचाराधीन सूर्य मंदिर का निर्माण अब धरातल पर उतरने जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
भूमि पूजन के बाद श्रद्धालु और क्लब के सदस्य काफी उत्साहित नजर आए। शिव शक्ति क्लब के सदस्यों ने कहा कि सूर्य मंदिर बनने से छठ घाट की धार्मिक महत्ता और बढ़ेगी। श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए एक स्थायी और भव्य स्थान मिलेगा। क्लब ने बताया कि निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!