बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
गांधीनगर में CISF की बड़ी कार्रवाई, 5 टन अवैध कोयला जब्त, कोयला माफिया पर कसा शिकंजा
बोकारो जिला के गांधीनगर थाना क्षेत्र में रविवार 21 जून 2026 को CISF यूनिट CCL करगली ने कोयला माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बीएंडके एरिया के खासमहल स्थित KMP स्टोर से प्रदीप होटल और परियोजना कार्यालय क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 5 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। बोकारो के गांधीनगर इलाके में एक बार फिर कोयला माफिया पर CISF का शिकंजा कसा है। CISF यूनिट CCL करगली की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर झाड़ियों में छिपाकर रखा गया करीब 5 टन अवैध कोयला बरामद किया। बरामद कोयला CCL प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया है।CISF की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर खासमहल इलाके में छापेमारी की। इस दौरान कोयला चोरों द्वारा विभिन्न जगहों पर झाड़ियों में छिपाकर रखा गया अवैध कोयला जब्त किया गया। CISF ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने और कोयला संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई।
CISF अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में अवैध कोयला खन, परिवहन और भंडारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। भविष्य में भी इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। CISF ने आम लोगों से अपील की है कि राष्ट्रीय संपदा की सुरक्षा में सहयोग करें और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें।