श्री नंदीश्वर विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम दिन के अवसर पर कलश,पूजन बेदी प्राण प्रतिष्ठा पूजन एवं जलाधिवाश हुआ

छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर खीरी में बन रहे भब्य कॉरिडोर मे आज शिव मंदिर प्रांगण में श्री गणेश जी भगवान भोलेनाथ की कृपा से श्री नंदीश्वर विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम दिवस में कलश यात्रा एवं समस्त वेदी पूजन, देवताओं का आह्वान और उनकी प्रतिष्ठा के उपरांत मा. विधायक अमन गिरी जी द्वारा आज नंदीश्वर महाराज को जलाधिवास प्रदान किया गया। प्रथम दिवसीय पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ निर्विघ्न संपन्न हुआ !!
कमल शर्मा जिला संवाददाता
छोटी काशी लखीमपुर खीरी की रिपोर्ट